{"_id":"65efed9f09c3dd41c707156e","slug":"former-protest-jind-news-c-199-1-sroh1006-114236-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए खापों को भेजी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए खापों को भेजी चिट्ठी
Tue, 12 Mar 2024 11:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक एवं संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा का खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरना जारी है। अगली रणनीति को लेकर सोमवार को दोनों बॉर्डरों के मुख्य नेताओं ने बिनैन खाप के साथ बैठक कर किसान आंदोलन की चिट्ठी खाप नेताओं को सौंपी। दोनों बॉर्डर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़, जरनैल सिंह चहल, लखविंद्र सिंह औलख, इंद्रजीत सिंह कोठबुढ़ा, सुखजिंदर सिंह खोसा, गुरदास लकडवाली, सखजीत सिंह ने हरियाणा की सभी खाप पंचायतों से निवेदन करते हुए कहा कि वे सभी किसानों के आंदोलन में अपनी राय व सुझाव देने के लिए एक बैठक खनौरी बॉर्डर या शंभू बॉर्डर पर करें, ताकि आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जा सके।
उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से हरियाणा के खाप नेताओं से कहा कि 13 फरवरी से किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सभी खापें सार्थक प्रयास कर रही है। सामाजिक आंदोलन में खापों का हमेशा योगदान रहा है, चाहे आजादी का आंदोलन हो या 2020-21 का किसान आंदोलन हो। इस अवसर पर सुनील बद्दोवाल, होशियार सिंह खरल, सुरेश धमतान, होशियार धमतान मौजूद रहे।