फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   firing in hotel owner, no liss, jind

होटल वाले ने खाने के पैसे मांगे तो की फायरिंग

Wed, 06 Jul 2016 01:04 AM IST
jind
jind Updated Wed, 06 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल पर खाना के पैसे मांगने पर गाड़ी सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक गायब हो चुके थे। बाद में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आधा दर्जन युवकों को बस स्टैंड के निकट से गाड़ी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार होटल संचालक बलवान ने बताया कि सोमवार शाम को कुछ युवक होटल पर खाना के लिए आए। जब वह खाना खाकर बाहर निकलने लगे तो उसने पैसे मांगे, लेकिन युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान युवकों ने होटल के बाहर निकलकर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही मौके पर दहशत फैल गई। बाद में आरोपी युवक गाड़ी में सवार होकर पानीपत की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


सर्च अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। कुछ देर के पश्चात वही गाड़ी पुलिस को पुराने बस स्टैंड पर दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी में सवार युवकों से बातचीत की तो पुलिस को कुछ शक हो गया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 12 बोर का एक पिस्तौल मिला। पुलिस ने उक्त सभी युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने पानीपत रोड पर भी हवाई फायर करने की बात मान ली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पानीपत के गांव निमरी निवासी सुनील उर्फ नन्हा, राजेंद्र व सुरजीत व गांव सनौली खुर्द का राजकुमार उर्फ फौजी, पानीपत की कालोनी कबूलबाग का हरिकिशन व जींद की संतनगर कॉलोनी निवासी मनजीत के रुप में हुई। पुलिस ने होटल संचालक बलवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed