{"_id":"6a04cc21b132816eac06f30c","slug":"firefighters-burnt-an-effigy-of-the-government-jind-news-c-199-1-sroh1009-153312-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फायर कर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फायर कर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
13जेएनडी12: पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों का धरना बुधवार को लगातार 36वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। धरने की अध्यक्षता सोहन लाल ने और मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
धरने में सर्व कर्मचारी संघ नरवाना के प्रधान विक्रम संधू, रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रधान प्रदीप शर्मा सहित कई कर्मचारी नेता पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो फायर कर्मियों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मांग की कि उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये सहायता व शहीद का दर्जा देने की मांग की।
कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा पे-रोल और कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज करने की मांग भी दोहराई। इस अवसर पर सत्यवान पान्नू, रामनिवास, शम्मी, वीरेंद्र, सुरेंद्र, कपिल, आकाशदीप, विनोद सैनी व अन्य मौजूद रहे।