फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire prevention preparations intensify at Civil Hospital, now a fire water tank will be built

Jind News: नागरिक अस्पताल में आग से बचाव की तैयारी तेज, अब बनेगा फायर वाटर टैंक

Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fire prevention preparations intensify at Civil Hospital, now a fire water tank will be built
02जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में बनाया जा रहा फायर सेफ्टी के लिए टैंक। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अस्पताल में आग बुझाने के लिए आवश्यक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब पानी के टैंक का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

टैंक टीबी वार्ड के सामने पार्क में बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां से अग्निशमन व्यवस्था के लिए पानी की पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा, ताकि आगजनी की स्थिति में पुरानी बिल्डिंग तक तत्काल पानी पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अग्निशमन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में चारों तरफ पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। अब इस व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा पानी का भंडारण टैंक तैयार किया जा रहा है। टैंक का निर्माण पूरा होने के बाद पाइपलाइन को इससे जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन व्यवस्था के लिए पानी का टैंक पहले शवगृह के समीप पुराने शौचालयों के पास बनाए जाने की योजना थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद इस स्थान को उपयुक्त नहीं माना। यहां से अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग तक दूरी अधिक होने के कारण आगजनी के समय पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती थी। इसके बाद पार्क को टैंक निर्माण के लिए चुना गया।

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को अभी तक अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी नहीं मिली है। एनओसी के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से अग्निशमन उपकरण लगाने समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पहले अस्पताल में जगह-जगह रेत से भरी लाल बाल्टियां रखी गई थीं, लेकिन अब स्थायी अग्निशमन व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

वर्जन
अग्निशमन व्यवस्था के लिए पानी के टैंक का स्थान निर्धारित कर लिया गया है। टैंक की खुदाई और निर्माण का काम चल रहा है। इसे आगामी एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद टैंक को पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article