{"_id":"670d64aecfe1451cdc0d3f8c","slug":"fire-department-has-19-vehicles-five-will-be-out-of-ncr-after-the-expiry-of-their-period-jind-news-c-199-1-sroh1009-124362-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दमकल विभाग के पास 19 गाडि़यां, पांच की अवधि पूरी होने से एनसीआर से बाहर होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दमकल विभाग के पास 19 गाडि़यां, पांच की अवधि पूरी होने से एनसीआर से बाहर होंगी
Tue, 15 Oct 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
थुआ गांव में खेतों से चोरी करने के तीन आरोपी काबू
जींद। धान और त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर कहीं पर आग लगने की घटना हो जाए तो उससे निपटना दमकल विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
जिले में दमकल विभाग की 19 गाड़ियों में से पांच की लाइफ पूरी हो चुकी है। चार कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पहले से गाड़ियों व स्टॉफ की दिक्कत झेल रहे दमकल विभाग के सामने और ज्यादा समस्या बढ़ गई है। दमकल विभाग को आए दिन धान के अवशेष में आग लगाने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा दीपावली के त्योहार पर भी पटाखों व लड़ियों के कारण आग लगने का डर रहता है। जिले में पहले 19 गाड़ियां और पांच बाइक थीं। इसमें से अब पांच गाड़ियां दस साल की लाइफ पूरी होने के कारण एनसीआर से बाहर भेजी जाएंगी।
नरवाना, उचाना व जुलाना से पांच गाड़ियों के जाने के कारण नई गाड़ियों के आने तक परेशानी होगी। पिछले 15 दिन में जिले में 33 जगह पर 37 एकड़ 22 कनाल में पराली जलाने के मामले आ चुके हैं। इसमें से कृषि विभाग ने साढ़े 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दमकल विभाग में अब 14 गाड़ियां व पांच बाइक हैं। जिन पर 103 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। जिले में 40 से अधिक गाड़ियों की जरूरत है।
दमकल विभाग की पांच गाड़ियों की दस साल की लाइफ पूरी होने के बाद इनको एनसीआर से बाहर भेजा जाएगा। कुछ कर्मचारियों की कमी भी विभाग में चल रही है। इसके बारे में मुख्यालय को जानकारी दी गई है। फिलहाल आग लगने की घटना की संख्या को देखते हुए विभाग को परेशानी नहीं है। -विजय कुमार, लीडिंग फायरमैन, दमकल विभाग, जींद।