किसानों द्वारा विरोध का एलान करने के कारण जजपा का युवा सम्मलेन जाट धर्मशाला की बजाय अर्बन इस्टेट स्थित कार्यालय में हुआ। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहा। जजपा कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। खुद डीएसपी धर्मवीर खर्ब व शहर थाना प्रभारी हरिओम यहां तैनात रहे। इसके चलते जजपा कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में होने के कारण किसान विरोध करने नहीं पहुंचे।
जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी ने शिरकत की। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के लिए दिन-रात काम कर संगठन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कहा। सांगवान ने कहा कि जजपा ने 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत पार्टी संगठन में युवाओं को बेहतर काम कर हर बूथ से मेहनती युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अवसर मिला है। प्रदेश की लंबे समय तक सेवा करने के लिए युवाओं के पास सबसे बेहतर संगठन है। इस अवसर पर बृजपाल सांगवान, कुलदीप रंधावा, अनिल कुंडू, विकास सिहाग, अमर नैन, दीपक देशवाल, सतीश बिढ़ान, रोहताश देशवाल, सत्यनारायण हाट, बलजिंद्र सरड़ा, रमेश नैन और गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद