{"_id":"5fd258f98ebc3e3c554fb78f","slug":"farmers-play-bean-in-front-of-buffalo-to-awaken-central-government-jind-news-rtk5858384122","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार को जगाने के लिए किसानों ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार को जगाने के लिए किसानों ने भैंस के आगे बजाई बीन
विज्ञापन
पालवां गांव में भैंस के आगे बीन बजा कर रोष जताते लोग।
- फोटो : Jind
उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में क्षेत्र के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाई। प्रदर्शन में सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां के पदाधिकारी और महिलाएं भी शामिल हुईं।
किसान नेता एवं खाप महासचिव आजाद पालवां ने नेताओं से मांग की है कि सरकार का साथ छोड़ कर किसानों के साथ आएं। गौरतलब है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से ही जजपा के विधायक हैं। केंद्र से छह बार किसानों की बैठक हो चुकी है लेकिन अभी भी कोई नतीजा नहीं निकला है।
कारपोरेट घरानों के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान
पालवां ने लोगों से आह्वान किया कि वे कारपोरेट घरानों के उत्पादों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को टोल फ्री करवाने, भाजपा नेताओं का घेराव करने सहित जो-जो फैसले दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं ने लिए हैं, उनको किसान मानेंगे। इस मौके पर पारस एडवोकेट, प्रेम सिंह घसो, बीरा घोघडिय़ा, टेकराम छातर, सूरजभान, रामपाल, रघुबीर, कर्मा, उदय चंद, जंगीर सिंह पालवां, जयबीर, प्रदीप, पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र देवी, कमलेश, सुनीता, रानी, मुकेश मौजदू रही।