फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers angry over non-availability of canal water, block Jind-Safidon road

Jind News: नहरी पानी नहीं मिलने पर भड़के किसान, जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-availability of canal water, block Jind-Safidon road
फोटो 4एसएफडीएम4गांव बुढ़ाखेड़ा के सरकारी स्कूल के समीप जाम लगाए हुए किसान। संवाद
सफीदों। रजबहा नंबर-3 से सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने और धान की फसल पर मंडराते संकट से नाराज बुटानी, कालवा, कलावती समेत आसपास के गांवों के किसानों ने मंगलवार को जींद-सफीदों मार्ग पर गांव बुढ़ा खेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के पास करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की और रजबहा नंबर-3 में पानी छोड़े जाने के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सिंचाई विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। इसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आरोप है कि पिछले काफी समय से रजबहा नंबर-3 से धान की फसल के लिए पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिल रहा है। इस समय धान की खेती पूरी तरह सिंचाई पर निर्भर है लेकिन पानी की कमी के कारण फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई लेकिन शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लगातार अनदेखी के कारण उन्हें सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
किसानों ने यह भी कहा कि नहरी पानी के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी नियमित नहीं मिल रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खेतों में ट्यूबवेल भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं जिससे सिंचाई का संकट और गहरा गया है।

सिंचाई विभाग ने मौके पर शुरू कराई पानी की आपूर्ति
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल बुलाया। कार्यकारी अभियंता ने किसानों को रजबहा में तुरंत पानी छोड़े जाने का भरोसा दिया और मौके पर ही पानी की आपूर्ति शुरू करवाई। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। जाम खुलने के लगभग 20 मिनट बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सिंचाई विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed