{"_id":"68fbc42eec2ede62680b3e5e","slug":"farmer-organizations-will-protest-across-the-country-on-november-26-jind-news-c-199-1-jnd1010-142873-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान संगठन 26 नवंबर को देशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान संगठन 26 नवंबर को देशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन
Fri, 24 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
24जेएनडी22 : बैठक करते हुए किसान संगठन। स्रोत किसान।
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा, सीआईटीयू, खेत मजदूर किसान यूनियन और रिटायर्ड कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक शुक्रवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में आयोजित हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एसकेएम के नेतृत्व में किसान आंदोलन की जीत के पांच साल पूरे होने पर 26 नवंबर को देशभर में राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन किए जाएंगे।
वहीं हरियाणा में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। इसके लिए गांव-गांव में ग्रामीण कमेटियों के सहयोग से टीमें गठित की गईं और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता के सामने उजागर करना समय की मांग है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह मुख्य वक्ता रहे। बैठक में सीआईटीयू सतबीर खरल, मास्टर बलजीत सिंह, मास्टर सतबीर, मेवा सिंह, ईश्वर सच्चाखेड़ा, सुभाष, एआईकेएस जींद के जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर, जगवंती चोपड़ा (प्रधान, आशा वर्कर यूनियन) पदाधिकारी मौजूद रहे।