फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   family went to wedding ceremony for one hour, 28 lakh stolen from home

एक घंटे के लिए परिवार गया शादी समारोह में, घर से 28 लाख रुपये चोरी

Tue, 18 Feb 2020 07:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
family went to wedding ceremony for one hour, 28 lakh stolen from home
चोरी की वारदात के बाद अलमारी से निकालकर बिखेरे गए कपड़े। - फोटो : Jind
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के घर से 30 मीटर दूर एक घर से चोरों ने 28 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के दौरान दयाल बाग निवासी आशु कथूरिया और उसकी पत्नी साक्षी बच्चों के साथ एक होटल में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। हालांकि घर में ही दूसरे कमरे में रखे पांच लाख रुपये और आभूषण बच गए। मकान मालिक को शनिवार को बेचे गए प्लाट के रुपये मिले थे, जिसे उसने घर में ही रखे थे। मकान मालिक के अनुसार चोर छत से मोंटी के रास्त मकान में दाखिल हुए। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिवार रात साढ़े नौ बजे शादी समारोह में गया था और साढ़े दस बजे लौटा आया था। चोरों ने एक घंटे के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

रेडीमेड की दुकान चलाने वाले आशु ने बताया कि उसने अपना एक प्लाट 28 लाख रुपये में बेचा था। जो राशि शनिवार को मिली थी। उसने रुपये को घर में ही अलमारी में रखे थे। सोमवार रात को 9:30 बजे वह अपनी पत्नी साक्षी और दो बच्चों के साथ एक निजी होटल में अपने जानकार की शादी में गया था। 10:30 बजे वह शादी से लौटकर आया तो मकान के मुख्य गेट के दरवाजे पर लगा ताला ज्यों का त्यों मिला। अंदर बने कमरे में अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे। जब उसने अलमारी में रखे पैसों की जांच की तो वे नहीं मिले। उसने तुरंत इसकी जानकारी झांझ गेट चौकी को दी। आशु ने बताया कि वारदात के लिए चोर छत पर बनी मोंटी के रास्ते घर में घुसे थे। क्योंकि मोंटी पर लगा दरवाजा खुला था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर चोरी की वारदात का जायजा लिया।
विज्ञापन

लगातार हो रही हैं चोरियां
पिछले एक महीने से शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले एक ही रात में चोरों ने हांसी रोड, भिवानी रोड, एसडी स्कूल के पास व शहर थाना के ठीक सामने स्थित एक दुुकान के साथ कुल आठ जगहों पर सेंध लगाई थी। हालांकि चार जगह ही चोरी करने में सफल हो पाए थे। इसके बाद वीरवार की रात फिर से भिवानी रोड पर नकदी व तांबे के तार चोरी करने की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा में नजर आ रहे हैं दो लोग
पुलिस पास के ही एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। इसमें वारदात के समय दो लोग गली से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन्हें संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।
मामले की चल रही है जांच : सुरेंद्र कुमार
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशु की शिकायत पर घर से 28 लाख रुपये की चोरी होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए चोरी को अंजाम देने वाले स्थान और दरवाजों पर मिले उंगली के निशान को लिया गया है। घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम करवाने के साथ डीएसपी धर्मबीर ने जायजा लिया है। आसपास लगे मकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
सुरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी
पुलिस को जानकारों पर शक
जिस तरह घर में चोरी की वारदात को एक घंटे के अंदर अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस को संदेह है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। उसे यह पता होगा कि पैसे एक ही अलमारी में रखे हैं। दूसरी अलमारी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें पुलिस को छत पर बनी मोंटी के दरवाजे के साथ लगी कुंडी पर भी शक है। अगर बाहर से कोई धक्का मारेगा तो यह ऊपरी भाग से टूटेगी, जबकि दरवाजे की कुंडी नीचे के भाग से हिली हुई है।
कहा चार महीने पहले भी पिता के मकान से हुई थी 4.70 लाख की चोरी
आशु ने बताया कि चार माह पहले भी उनके पिता किलो मोहल्ला में रहने वाले अशोक कथूरिया के घर में चोरी हुई थी। चोर 4.70 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी की वारदात पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है।

हालात चिंताजनक
शहर में हालात चिंताजनक हैं। हमारे मोहल्ले में तीन-चार चोरियां एक महीने में हो चुकी हैं। मैं इसको लेकर गृहमंत्री अनिल विज से भी मिला था। अब फिर विधानसभा सत्र में उनसे मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाऊंगा।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।

जिस दरवाजे से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उसकी जांच करती पुलिस।

जिस दरवाजे से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उसकी जांच करती पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed