{"_id":"ca6b81a440b784a3bec3b24ae98f77d0","slug":"exam-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्तिहान की घड़ी : 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 94 केंद्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्तिहान की घड़ी : 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 94 केंद्र बनाए
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। इसके लिए विभाग की ओर से जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विभाग द्वारा नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए डीसी, एसएसपी, डीईओ सहित आठ फ्लाइंग दस्ते तैयार किए गए हैं। हालांकि, परीक्षा केंद्रों और विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए फ्लाइंग दस्तों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए विभाग का विशेष फोकस शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों पर रहेगा। दसवीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले भर से 50 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं कक्षा से 28255 तथा 12वीं कक्षा से 22685 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने नकल पर प्रतिबंध लगाने के लिए ड्यूटी के दौरान स्टाफ पर भी मोबाइल के प्रयोग को प्रतिबंधित किया है। ड्यूटी के दौरान कोई भी अध्यापक परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। ड्यूटी पर जाने से पहले अध्यापकों को अपने मोबाइल सेंटर सुपरीडेंट के पास जमा करवाने होंगे।
आठ फ्लाइंग दस्तों का किया गठन
परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिले में आठ फ्लाइंग दस्तों का गठन किया गया है। इसमें एक फ्लाइंग दस्ता डीसी, एक एसएसपी, एक फ्लाइंग दस्ता जिला शिक्षा अधिकारी, एक फ्लाइंग दस्ता जींद के खंड शिक्षा अधिकारी, एक फ्लाइंग दस्ता उचाना के खंड शिक्षा अधिकारी तथा जींद, नरवाना तथा सफीदों के एसडीएम के तीन फ्लाइंग दस्ते तैयार किए गए हैं।
50 हजार के लगभग विद्यार्थी देंगे परीक्षा
कक्षा नियमित विद्यार्थियों की संख्या प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या कुल संख्या
दसवीं 21456 6799 28255
बाहरवीं 15982 6703 22685
बॉक्स
दसवीं कक्षा की परीक्षा की सूची
दिनांक विषय समय स्मेस्टर
29-09-2015 हिंदी 11.00 से 1.30 प्रथम
30-09-2015 हिंदी 11.00 से 1.30 द्वितीय
बॉक्स
12वीं कक्षा की परीक्षा की सूची
दिनांक विषय समय स्मेस्टर
29-09-2015 अंग्रेजी 11.00 से 1.30 द्वितीय
29-09-2015 अंग्रेजी 2.30 से 5.00 प्रथम
जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा से सीधे सवाल
सवाल : जिले में कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?
जवाब : विभाग द्वारा दसवीं व 12वीं कक्षाओं के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सवाल : नकल रोकने के लिए विभाग ने क्या तैयारी की है?
जवाब : विभाग ने नकल रोकने के लिए आठ फ्लाइंग दस्तों का गठन किया है। बोर्ड की फ्लाइंग अलग है। इसके अलावा अध्यापक परीक्षा केंद्र में मोबाइल साथ लेकर नहीं जा सकेंगे। सभी अध्यापकों को मोबाइल सुपरिंटेंडेंट के पास जमा करवाने होंगे।
सवाल : परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों को रोकने के लिए क्या व्यवस्था रहेगी?
जवाब : इसके लिए पुलिस प्रशासन से मदद मांगी गई है।
सवाल : जिले में कितने संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।
जवाब : जिले में कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील नहीं है। शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
सवाल : जिले में परीक्षा केंद्रों के लिए कितना रिजर्व स्टाफ नियुक्त किया गया है।
जवाब : सभी परीक्षा केंद्रों पर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। रिजर्व के लिए स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई है। यदि जरूरत पड़ती है तो मौके पर ही व्यवस्था कर दी जाएगी।