फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees will surround Chief Minister's residence in Chandigarh on 1st

Jind News: चंडीगढ़ में 1 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी

Mon, 12 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employees will surround Chief Minister's residence in Chandigarh on 1st
11जेएनडी34-बस अड्डे पर हुई बैठक में हिस्सा लेते पेंशन बहाली संघर्ष समिति पदाधिकारी। स्रोत संस्थ
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला की बैठक रविवार को जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान की अध्यक्षता में बस अड्डे पर हुई। इसमें राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, अनुशासन समिति अध्यक्ष वजीर गांगोली, महिला विंग प्रदेश प्रभारी राजबाला कौशिक और सभी खंड प्रधानों ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भाग लिया। मंच संचालन देवीलाल सहारण ने किया।
विज्ञापन

बैठक में एक सितंबर को पंचकूला में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी खंड प्रधानों के साथ मिलकर रैली की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई है तथा ब्लॉक प्रभारी भी बनाए गए। जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने कहा कि 12 अगस्त से जींद जिले के सभी ब्लॉक कार्यकारिणी जिले के सभी विभागों का दौरा शुरू करेंगे। कर्मचारियों में इस रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है तथा जिला जींद की तरफ से सैकड़ों बसों व निजी वाहनों से हजारों की संख्या में कर्मचारी इस घेराव में भाग लेंगे। यह आखिरी लड़ाई है जिसे आर या पार करके दिखाना है। अनूप लाठर ने कहा कि यदि सरकार अब भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आगामी विधानसभा में भी सरकार का लोकसभा वाला ही हाल होगा। जिले के सभी हिस्सों से कर्मचारियों को पंचकूला ले जाने के लिए बसों का इंतजाम कर दिया गया है तथा सभी बस इंचार्जों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है। बैठक में विजयपाल फौजी, सुनील खटकड़, मनोज शर्मा, मोहन लाल, रमेश लोहान, विकास खटकड़, सत्यवान कुंडू, विक्रम मेहरा, बिजेंद्र करेला, जोगेंद्र बूरा, विक्रम खान, सचिन दलाल, नसीब कुमार, जोगेंद्र सिवाह, जसबीर श्योकंद, जसबीर चहल, नीतीश शर्मा मौजूद रहे।

11जेएनडी34-बस अड्डे पर हुई बैठक में हिस्सा लेते पेंशन बहाली संघर्ष समिति पदाधिकारी। स्रोत संस्थ

11जेएनडी34-बस अड्डे पर हुई बैठक में हिस्सा लेते पेंशन बहाली संघर्ष समिति पदाधिकारी। स्रोत संस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed