फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees staged a sit-in demanding the cancellation of deputation.

Jind News: डेपुटेशन को रद्द करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Employees staged a sit-in demanding the cancellation of deputation.
06जेएनडी17-नागरिक अस्पताल में रोष प्रदर्शन करते हुए एचकेआरएन के कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा एचकेआरएन कर्मचारियों ने बुधवार को नागरिक अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व ब्लॉक प्रधान मनजीत ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने भिवानी में किए गए डेपुटेशन को रद्द करने, समय पर वेतन जारी करने और लगातार कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू न होने जैसी समस्याओं को उठाया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बार-बार कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू न होने से नौकरी को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ओमबीर गोयत, जसवंत, मनीष, सुपरवाइजर मंगत, मनजीत, परमजीत, संदीप और पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed