{"_id":"694065f5ceda398cff046daf","slug":"electricity-employees-held-a-gate-meeting-and-chanted-slogans-in-julana-jind-news-c-199-1-jnd1010-145468-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की
विज्ञापन
15जेएनडी30 : बिजली निगम कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीकर्मी। स्रोत कर्मचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। कस्बे के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन में एचएसईबी वर्कर यूनियन ईकाई की ओर से ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध मे गेट मीटिंग की गई। बिजली कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व राज्य उपप्रधान विरेंद्र गोयत ने कहा कि कर्मचारियों का बार बार तबादला किया जाना जोखिम भरा हैं, क्योंकि नई जगह पर अगर टेक्नीकल कर्मचारी जाता है तो उसे लाइनों को समझने में समय लगता हैं और वह हादसे का शिकार हो जाता हैं।
गोयत ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा कर्मचारी लाइनों पर काम करते हुए हादसे का शिकार हो चुके हैं और उनकी मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पॉलिसी रद्द नहीं की गई तो वे निगम के एमडी का घेराव करेंगे। मिटिंग की अध्यक्षता प्रधान संदीप दलाल ने की और संचालन सचिव मनोज ने किया।