फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   E-registration service stalled in civil hospital since 15 days

15 दिन से नागरिक अस्पताल में ई-रजिस्ट्रेशन सेवा ठप

Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
E-registration service stalled in civil hospital since 15 days
जींद। नागरिक अस्पताल में पिछले 15 दिन से ई-रजिस्ट्रेशन सेवा ठप है। इस वजह से चिकित्सकों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों की मैनुअल रजिस्ट्रेशन स्लिप बनानी पड़ रही है। इस कारण मरीजों का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पा रहा। मरीजों के एक्सरे भी ऑनलाइन नहीं होने से मैनुअल देने पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है नागरिक अस्पताल में रखा ई-उपचार का सर्वर खराब है, जिस कारण यह सेवा ठप पड़ी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में ई-उपचार योजना लागू की हुई है। इसमें सब कुछ ऑनलाइन होता है। मरीज की रजिस्ट्रेशन स्लिप ऑनलाइन काटी जाती है। उसको जिस-जिस चिकित्सक द्वारा इलाज दिया जाता है, वह सब ऑनलाइन होता है। इसका लाभ यह है कि यदि मरीज किसी अन्य अस्पताल में यह स्लिप लेकर चला जाए तो वहां के चिकित्सक को यह पता चल जाता है कि इस मरीजों को अब तक क्या-क्या उपचार दिया जा चुका है। इसके अलावा मरीज का एक्सरे और अन्य रिपोर्ट भी ऑनलाइन होती हैं। मरीज को अपना एक्सरा व अन्य रिपोर्ट उठाए-उठाए नहीं घूमना पड़ता है। मरीज को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी भी ऑनलाइन होती है। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार से संबंधित सर्वर खराब होने के कारण यह परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed