फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baroda College Tops Road Safety Quiz

Jind News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में बरोदा कॉलेज अव्वल

Thu, 15 Oct 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Baroda College Tops Road Safety Quiz
सोनीपत के ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में छात्राओं का  स्वागत करती
सोनीपत/गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में जिलास्तरीय आयोजन समेत बुधवार को जिले के सातों खंडों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 45 महाविद्यालयों समेत 20,500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बरोदा कॉलेज अव्वल रहा।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक नरेश अहलावत ने बताया कि बरोदा कॉलेज की टीम में राधिका, तमन्ना और वासुदेव शामिल थे। इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका दीपिका तुषीर ने टीम का नेतृत्व किया। मुरथल कॉलेज की छात्राओं ने तीसरा स्थान पाया। कॉलेज में बुधवार को उनका स्वागत किया गया। इस टीम का नेतृत्व राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर रितु पुंडीर ने किया।
विज्ञापन

टीम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं नेहा, वंशिका, ज्योति शामिल थीं। छात्राओं ने प्रथम स्तर पर पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। उन्होंने द्वितीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की जागरूकता, जानकारी और आत्मविश्वास बढ़ातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह, काव्या, धैर्य दीक्षित की टीम जीती :
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीजीएसएसएस) मुरथल अड्डा में बुधवार को खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रभारी डॉ. कांता हुड्डा ने बताया कि इनमें से सरस्वती शिक्षण संस्थान एसएसएस से युवराज सिंह, काव्या, धैर्य दीक्षित की टीम जीती। जीएसएसएस मुरथल से प्रशांत, यश, नैतिक की टीम द्वितीय रही। जीएसएसएस भटगांव से रोहित, रजत, अमन की टीम तृतीय रही। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीईओ अनिल वर्मा ने की। बीआरपी मंजू नोडल अधिकारी रहीं। नोडल प्रभारी डॉ. सरिता, पिंकी, प्रमिला, राजेश, पिंकी, निधि, पारुण, प्रवीण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed