{"_id":"6a909af69cd7421fc4081ed4","slug":"dushyant-chautala-surrounded-the-bjp-government-raising-questions-ranging-from-inflation-to-strike-jind-news-c-199-1-jnd1005-159214-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, महंगाई से लेकर हड़ताल तक उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, महंगाई से लेकर हड़ताल तक उठाए सवाल
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला। संवाद।
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
नरवाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने जींद जिले के दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, किसानों की समस्याओं, विधानसभा सत्र की अवधि और प्रदेश में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार को घेरा। दुष्यंत ने कहा कि सरकार को पूर्व सरकारों को कोसने के बजाय मौजूदा हालात और जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
महंगाई पर उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत नहीं दी जा रही। उन्होंने कम बरसात के कारण फसलों के उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी सरकार से गंभीर कदम उठाने की मांग की।
विधानसभा सत्र को लेकर दुष्यंत ने कहा कि सत्र छोटा कर सरकार चर्चा से बच रही है। उनका कहना था कि सदन में चर्चा और सुझावों से ही प्रदेश के मुद्दों का समाधान निकल सकता है। प्रदेश में चल रही हड़तालों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों, पटवारी और कानूनगो की समस्याओं पर सरकार को बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुग्राम में बारिश के बाद पैदा होने वाले जलभराव का मुद्दा भी उठाया। जेबीटी भर्ती मामले में दुष्यंत ने कहा कि अगर भर्ती में घोटाला हुआ था तो हाईकोर्ट ने 3206 शिक्षकों को नौकरी और सेवानिवृत्ति लाभ क्यों दिए। उन्होंने कहा कि सरकार को फैसले पर आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। साथ ही पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी कानून लागू करने की मांग की।
इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने जुलाना और नरवाना में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर और संगठन मजबूती को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित जेजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।