फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to fog and mist, vehicles were seen crawling on the roads, and visibility was zero at night.

Jind News: धुंध व कोहरे का असर, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन, रात में शून्य रही दृश्यता

Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Due to fog and mist, vehicles were seen crawling on the roads, and visibility was zero at night.
23जेएनडी28: सुबह के समय धुंध में चारा लेने के लिए बुग्गी में सवार होकर खेतों में जाता किसान। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में पिछले कई दिनों से धुंध और सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की रात शून्य तक पहुंच गई जबकि सुबह 10 से 15 मीटर तक दृश्यता रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर एक-एक लाइन में केवल 10 से 20 वाहन ही धीरे-धीरे चलते नजर आए।हाईवे, मुख्य सड़कों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात घनी धुंध छाए रहने के बाद सुबह दिन की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। सुबह छह बजे से दस बजे तक धुंध सबसे अधिक रही। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दूध-सब्जी लेकर मंडियों की ओर जाने वाले किसानों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा और दुर्घटना का डर बना रहा।
विज्ञापन

जिले में न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा। ठंडी हवाओं और धुंध के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया गया। खासतौर पर सुबह और देर रात ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध और सर्दी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ता नजर आ रहा है। नमी के कारण फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। लगातार कोहरा रहने से फसलों में फंगल रोग पनप सकते हैं। इससे पैदावार पर असर पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद धुंध में कुछ कमी आई और आसमान साफ होने पर दोपहर को धूप खिली। दिन में धूप निकलने से आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आगामी दिनों में भी धुंध और सर्दी से फिलहाल राहत के आसार कम हैं।


कोहरे के कारण ये ट्रेनें देरी से पहुंचीं
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। जिले से होकर गुजरने वाली करीब 14 ट्रेनें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11 बजे की जगह दोपहर सवा 12 बजे जींद जंक्शन पहुंची। अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 04 : 27 बजे की जगह 05 : 53 बजे पहुंची। जाखल-दिल्ली पैसेंजर सुबह 06: 01 बजे की जगह 06 : 46 बजे जींद पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू सुबह 08:00 बजे की जगह 09: 46 बजे, पातालकोट एक्सप्रेस 8: 56 बजे की जगह 10: 21 बजे जींद पहुंची। वहीं, हिमसागर एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन, हिसार-जींद पैसेंजर, धौलाधार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस सरबत दा भला एक्सप्रेस, बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी घंटों देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची।

23जेएनडी28: सुबह के समय धुंध में चारा लेने के लिए बुग्गी में सवार होकर खेतों में जाता किसान। सं

23जेएनडी28: सुबह के समय धुंध में चारा लेने के लिए बुग्गी में सवार होकर खेतों में जाता किसान। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed