फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't be deprived of inclusion in voter list: DC

मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे : डीसी

Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Don't be deprived of inclusion in voter list: DC
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस वितरण, सुनवाई और दावे-आपत्तियों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में सभी ईआरओ तथा एईआरओ ने भाग लिया। उन्होंने नोटिसों के वितरण व दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दावे एवं आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुसार निपटारा सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने एसआईआर टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नोटिस फेज की सुनवाई की प्रक्रिया में जींद जिला आगे चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इसी गति से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दावे एवं आपत्तियों के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए। जन्म तिथि, जन्म स्थान एवं भारतीय नागरिकता से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के परीक्षण में विशेष सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 29 एवं 30 अगस्त को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम जगदीश चंद्र, एसडीएम होशियार सिंह, एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मोनिका, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed