फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion held to improve educational system

Jind News: शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हुआ मंथन

Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Discussion held to improve educational system
31जेएनडी07-ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियां पडऩे पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत स्वयं
जींद। जिले के सभी 424 राजकीय प्राइमरी विद्यालयों में शनिवार को पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन होगा। इस दौरान एक जून से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए जाने वाले गृह कार्य को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा पीटीएम में विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने के लिए शिक्षक अभिभावकों के साथ विचार साझा किए।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अभिभावकों को छात्र के प्रदर्शन के बारे में बताया जाता है। पीटीएम में शिक्षक बच्चों के अभिभावकों को उनकी पढ़ाई के स्तर की रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से जानकारी दी जाती है कि बच्चा किस विषय में कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीएम का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थियों की कमियों को दूर कर उन्हें हर विषय में दक्ष बनाया जा सके। विभाग का मानना है कि माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन की बेहतरी के लिए उनके बीच बातचीत आवश्यक है।
इसे सुविधाजनक और उपयोगी बनाने के लिए पीटीएम एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कई विद्यार्थियों के सीखने में अंतराल हो सकता है। ऐसे में अभिभावक-शिक्षक बैठक का महत्व इस अंतर को दूर करता है।

------
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पीटीएम को लेकर पत्र जारी हुआ था। राजकीय प्राइमरी स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक की गई। इसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को मिलने वाले गृहकार्य को लेकर विचार विमर्श किया गया। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण कर अभिभावकों को राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले करवाने को लेकर उन्हें जागरूक भी किया गया।
--राजेश वशिष्ठ, एफएलएन, जिला कोऑर्डिनेटर

31जेएनडी07-ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियां पडऩे पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत स्वयं

31जेएनडी07-ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियां पडऩे पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed