{"_id":"69ee451d974e94b093092551","slug":"dhanna-devotees-birth-anniversary-was-celebrated-in-village-bhurayan-jind-news-c-199-1-jnd1010-152372-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव भूरायण में मनाई गई धन्ना भक्त जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव भूरायण में मनाई गई धन्ना भक्त जयंती
विज्ञापन
26जेएनडी20: अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए समिति के पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
जींद। संत शिरोमणि धन्ना भक्त धर्मार्थ सभा द्वारा रविवार को गांव भूरायण में उनकी जयंती पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुभाष गांगोली शामिल हुए।
उनके साथ जिला पार्षद हैप्पी कालवा, अनिल दयानंद कुंडू और संदीप भारती भी मौजूद रहे। सुभाष गांगोली ने कहा कि धन्ना भक्त का जीवन सादगी और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि किसान परिवार से जुड़े धन्ना भक्त ने सिखाया कि सच्ची भक्ति के लिए आडंबर की आवश्यकता नहीं होती। जिला पार्षद हैप्पी कालवा और संदीप भारती ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भजन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधान राममेहर कुंडू, जोगेंद्र सरपंच, राजपाल कुंडू और शक्ति कुंडू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।