{"_id":"68263b90eb484ddb13078a9d","slug":"dg-health-will-inspect-the-civil-hospital-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-134741-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीजी हेल्थ आज करेंगे नागरिक अस्पताल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीजी हेल्थ आज करेंगे नागरिक अस्पताल का दौरा
Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीजी हेल्थ डाॅ. अनिल बिरला शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल का दौरा करने आएंगे।
डीजी हेल्थ अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर (साजोसामान), प्राइवेट रूम का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि अस्पताल में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके साथ ही युद्ध जैसी स्थिति के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग अपने अमले को मजबूत करने में लगा हुआ है। आए दिन स्वास्थ्य उच्च अधिकारी वीसी कर संबंधित जिलों के सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं की वृद्धि को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीजी हेल्थ डाॅ. अनिल बिरला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने आ रहे है। उनका फोकस अस्पताल में तैयार करवाए जा रहे प्राइवेट रूम पर है। इसके अलावा अस्पताल में कोई भी कमी है, या किसी भी साजोसामान की जरूरत है तो उसका बजट एस्टीमेट तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
200 बेड का है नागरिक अस्पताल, हर दिन 1800 तक होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। इसमें 100 बेड पुराने व 100 बेड नई बिल्डिंग में हैं। हर दिन यहां 1800 तक ओपीडी होती है। सोमवार और मंगलवार को ओपीडी दो हजार से भी पार कर जाती है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले हर मरीज को उपचार की बेहतरीन सेवाएं निजी अस्पतालों की तर्ज पर मिल सकें, इसको लेकर स्वास्थ्य प्रशासन लगातार काम कर रहा है। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में पांच कमरे प्राइवेट रूम के तहत तैयार किए गए हैं। इसमें एक कमरा जच्चा और बच्चा के लिए आरक्षित है, जबकि चार कमरों को वीआईपी या कोई भी मरीज ले सकता है। फिलहाल इन कमरों को तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
डीजी हेल्थ शुक्रवार को अस्पताल में आ रहे हैं। अस्पताल के पास मौजूद सुविधाओं व प्राइवेट रूम को जांचने का काम किया जाएगा। अस्पताल में जिस भी चीज की आवश्यकता है, उसका बजट तैयार करवाया जा रहा है। जिसे जल्द मुहैया करवाया जाएगा।
-- डॉ. सुमन कोहली सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।