{"_id":"673b8fc5b56ccd22bc0075c4","slug":"demand-to-run-special-bus-from-jind-to-khatu-shyam-jind-news-c-199-1-sroh1006-125908-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग
Tue, 19 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी11-डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
जींद। पिछले दो साल से बंद पड़ी खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मुलाकात की। विधायक ने आश्वासन दिया कि जींद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन से मिलकर बस को फिर से शुरू करने की बात कही है।
विधायक ने कहा कि 1 जनवरी से जींद-कटरा के लिए बस चलाए जाने का भी प्रयास है। यदि ऐसा संभव होता है तो जो भी पहले दिन बस में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाएंगे उनका टिकट वह स्वयं वहन करेंगे। जानकारी के लिए लगभग दो साल पहले तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कौशिक व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जींद से बस को हरी झंडी दिखा कर खाटू श्याम के लिए रवाना किया था। उस समय अस्थायी परमिट लेकर यह बस शुरू की गई थी। यह बस सुबह के समय खाटू श्याम के लिए रवाना होती थी। फिर दिसंबर में मंदिर की मरम्मत के लिए कपाट बंद कर दिए गए थे। अधिकारियों ने कपाट खुलने के बाद बस शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी दोबारा से बस शुरू नहीं हो पाई है। इस पर श्रद्धालुओं ने डिप्टी स्पीकर से इस बस को शुरू करवाने की बात कही थी।