Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to repeal the Pension Validation Act-2025; pensioners to stage a protest on December 10.

Jind News: पेंशन वेलिडेशन एक्ट-2025 रद्द करने की मांग, दस दिसंबर को धरना देंगे पेंशनर्स

Sat, 28 Nov 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to repeal the Pension Validation Act-2025; pensioners to stage a protest on December 10.
फोटो 28जेएनडी06-रामाकृष्णा मंदिर परिसर में हुई बैठक में एसोसिएशन के नए सदस्य बनने पर राममेहर वर
जींद। सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन हर पेंशनर का अधिकार है। पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों का सम्मान भत्ता और हक है। इसलिए पेंशन वेलिडेशन एक्ट-2025 को रद किया जाए। यह मांग हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में उठाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण गोयल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स की मांगों को लेकर 10 दिसंबर को लघु सचिवालय के नजदीक प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

धरने के बाद संयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा। मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2028 से एलटीसी सुविधा में बदलाव का निर्णय कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के खिलाफ है। एलटीसी केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि परिवार के साथ यात्रा कर मानसिक सुकून पाने का माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि एक माह के वेतन के बराबर एलटीसी देने की मौजूदा व्यवस्था जारी रखी जाए। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर मूल पेंशन में पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके अलावा फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी देने, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष के बजाय दस वर्ष आठ महीने में करने, कोरोना काल के 18 माह के बकाया एरियर का ब्याज सहित भुगतान करने और वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स को निजी बसों में किराये की छूट देने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में नए सदस्य बने राममेहर वर्मा, रमेश बत्रा और राजपाल सिंह का स्वागत किया गया। वहीं वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश रंगा और प्रधान बृजभूषण गोयल की चाची श्यामलता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed