फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for a halt for the Delhi-Chandigarh train.

Jind News: दिल्ली, चंडीगढ़ वाली ट्रेन के ठहराव की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for a halt for the Delhi-Chandigarh train.
उचाना। बड़ौदा और आसपास के गांवों के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का जींद तक विस्तार हो गया है और अब बड़ौदा रेलवे हॉल्ट पर भी इसका ठहराव होगा। ट्रेन प्रतिदिन जाखल-लुधियाना की ओर आवागमन करेगी। रेलवे समयसारिणी के अनुसार ट्रेन सुबह 3:54 बजे बड़ौदा पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद उचाना व नरवाना होते हुए लुधियाना की ओर जाएगी। वापसी में रात 10:44 बजे बड़ौदा पहुंचेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन बड़ौदा से होकर गुजरती है। ग्रामीणों की 20 साल की मांग के बाद 2015-16 में यहां रेलवे हॉल्ट बना, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ। 2 मार्च 2023 को हॉल्ट का उद्घाटन हुआ था। ग्रामीणों के प्रयास से जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर का भी ठहराव शुरू हुआ, लेकिन वापसी में ट्रेन यहां नहीं रुकती।
विज्ञापन


पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र चहल ने कहा कि ठहराव से बड़ौदा सहित खापड़, घोघड़ियां, कहसून, रोजखेड़ा, कुचराना, छात्तर और बधाना समेत दर्जनों गांवों को लाभ होगा। मनजीत चहल ने दिल्ली-रोहतक की ओर जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग की। चहल खाप प्रधान बलबीर चहल ने सांसद और रेलवे अधिकारियों के समक्ष मांग रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने कहा कि ट्रेन का विस्तार जींद तक हुआ है और बड़ौदा में भी ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed