फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dcserve, amndi, jindn, dairaction

सीएम की रैली को लेकर डीसी ने किया जुलाना का दौरा

Fri, 20 May 2016 12:59 AM IST
jind
jind Updated Fri, 20 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
dcserve, amndi, jindn, dairaction
मंडी में अधिकारियों से बात करते डीसी विनय सिंह। - फोटो : bureau
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 मई को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे और जनकल्याणकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसी को लेकर जुलाना की पुरानी अनाज मंडी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। डीसी विनय सिंह ने पुरानी अनाज मंडी का दौरा किया और सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनको जनसभा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने बिजली निगम, मार्केट कमेटी, खंड विकास एवं पंचायत विभाग, नगर पालिका और जन स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में बुलाकर सभी की ड्यूटी लगाई। डीसी ने बिजली निगम के एसडीओ कृष्ण छिक्कारा को मंडी में मौजूद ट्रांसफार्मर की लटकी तारें दिखाते हुए कहा कि इसका सही से प्रबंध किया जाना चाहिए। इससे कोई भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


मंडी में महिला शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी और गर्मी को देखते हुए पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने कहा कि हेली पैड से लेकर मंच तक तीन गेट बनाए जाएंगे।  इस अवसर पर अधिकारियों के अलावा जुलाना से भाजपा के प्रत्याशी रहे संजीव बुआना, ओमप्रकाश पहल, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पा तायल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed