{"_id":"6b09cb7f5e8f52c91100232e","slug":"dc-takes-to-the-streets-at-night-issues-instructions-to-fix-non-functional-streetlights-jind-news-c-199-1-sroh1006-164497-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रात में सड़कों पर उतरीं डीसी, बंद स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रात में सड़कों पर उतरीं डीसी, बंद स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी14-शहर में रात को सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की जांच करने पहुंची डीसी डॉ. वैशाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर की सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार देर रात औचक निरीक्षण किया। वीरवार रात संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरीं डीसी ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों की जांच की। जहां लाइटें बंद मिलीं या रोशनी कम थी, वहां संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीसी ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के आसपास, जाट धर्मशाला और बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नियमित कचरा उठान और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद गोहाना रोड से पटियाला चौक और वहां से नरवाना रोड बाईपास होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की जांच की।
उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर रात के समय अंधेरा नहीं रहना चाहिए। सभी लाइटें नियमित रूप से जलनी चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। डीसी ने एचएसवीपी के सेक्टरों और श्रीधाम समिति के आसपास सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था देखी। रोहतक रोड अंडरपास और एसबीआई बैंक के आसपास भी सड़क की स्थिति, सफाई और रोशनी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंडरपास, मुख्य मार्गों और व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने और ग्राहकों को भी कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान डीएमसी अनिल कुमार दून, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता प्रदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके नैन और एचएसवीपी के एसडीओ तरुण भी मौजूद रहे।