फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cultural performances enthralled the audience at the fresher's party.

Jind News: फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cultural performances enthralled the audience at the fresher's party.
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय, नरवाना में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का वरिष्ठ विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन के नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को नई उड़ान देने, ज्ञान अर्जित करने के साथ जीवन जीने की कला सीखने और महाविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खुशियों, उपलब्धियों और सफलता के रंग हमेशा बिखरे रहें।
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। मंच संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान और हर्ष ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा महाविद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed