फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   murder in gatali jind, murder in jind

गतौली में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
murder in gatali jind, murder in jind
मर्डर
गांव गतौली में रविवार रात को कार सवार तीन लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करके फरार हो रहे एक युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली मारने की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए हथियार तथा हत्या करने के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। आशंका जताई जा रही है कि पैसे देने से इंकार करने के चलते युवक को गोली मारी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव गतौली निवासी रणदीप भगवान श्रीकृष्ण भक्त है और अपने घर के पास ही सत्संग का आयोजन करता है। रविवार रात को घर पर सत्संग का आयोजन किया हुआ था और अल सुबह सत्संग के समापन होते ही राजीव कालोनी रोहतक निवासी इंद्रवेश, गांव निदाना रोहतक निवासी सबीर, अजय कार में सवार होकर पहुंचे। रणदीप को आवाज लगाने लगे। आवाज सुनकर रणदीप का 28 वर्षीय भाई प्रदीप घर से बाहर आया तो आरोपियों ने अपने पास मौजूद असलाह से फायर कर दिया। गोली लगने से प्रदीप मौके पर ही गिर गया और आरोपी गोली मारकर फरार होने लगे। लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने पीछा करके आरोपी इंद्रवेश को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान हत्या के दो आरोपी सबीर व अजय कार में सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मृतक प्रदीप के भाई रणदीप की शिकायत पर राजीव कालोनी रोहतक निवासी इंद्रवेश, गांव निदाना रोहतक निवासी सबीर तथा अजय के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी इंद्रवेश को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

तीन गोलियां चलाई आरोपियों ने
पुलिस के अनुसार कार सवार आरोपियों ने प्रदीप के घर से बाहर निकलते ही उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपियों ने तीन फायर किए और गोली लगने से प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को तुरंत ही उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर गए, लेकिन वहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

सत्संग में शामिल होते थे आरोपी
पुलिस के अनुसार श्रीकृष्ण भक्त रणदीप ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह सत्संग का आयोजन करता है।  आरोपी राजीव कालोनी रोहतक निवासी इंद्रवेश, गांव निदाना रोहतक निवासी सबीर तथा अजय पहले उसके सत्संग में भाग लेते थे, लेकिन पिछले तीन-चार माह पहले उनकी अनबन हो गई थी और वह सत्संग में नहीं आते थे। लेकिन रविवार रात को आरोपी उसके घर पर पहुंचे और उसके भाई प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों व सत्संग करने वाले रणदीप के बीच में पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी और इसी अनबन के चलते आरोपियों ने सत्संग में आना छोड़ दिया था। इस दौरान आरोपी पैसों को लेकर उनके पास फोन करते थे, लेकिन रणदीप व उसका भाई प्रदीप ने फोन उठाना बंद कर दिया था। जिसके चलते आरोपी रात को पहुंचे और उनको गोली मार दी।


पूछताछ के बाद होगा कारणों का खुलासा
जुलाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में एक आरोपी को असलाह के साथ पकड़ा है और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed