{"_id":"583340a34f1c1b9f71b39aeb","slug":"jind-thepht-coaprative-bank-computer-thief-arrest-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोऑपरेटिव बैंक से कंप्यूटर और एलसीडी चोरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोऑपरेटिव बैंक से कंप्यूटर और एलसीडी चोरी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार रात को करसोला गांव में स्थित कोऑपरेटिव बैंक से चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर और एलसीडी चुरा ली। इस दौरान बैंक रखी नगदी बच गई। जबकि कंप्यूटर, एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का मामला दर्ज कर चोर को काबू कर लिया। चोर से पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया।
रात को चोरों के निशाने पर करसोला गांव का कोऑपरेटिव बैंक रहा।
बैंक में चौकीदार नहीं था। सोमवार सुबह जब सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए बैंक पहुंचा तो उसने बैंक का ताला टूटा मिला और बैंक का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बैंक से कंप्यूटर, एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे गायब मिले। सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर और ग्रामीणों को दी। बैंक मैनेजर ने पुलिस को मामले के बारे में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने करसोला निवासी राजेश को काबू किया है।
बाप ने पकड़वाया बेटे को
गांव करसोला निवासी प्रेम सोमवार सुबह कोऑपरेटिव बैंक में पहुंचा। प्रेम ने बैंक शाखा प्रबंधक के पास आकर बताया कि बैंक में चोरी उसके बेटे राजेश ने की है। राजेश नशा करता है। बैंक का चोरी किया सारा सामान उसके घर रखा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सामान बरामद, जांच जारी
बैंक मैनेजर ने सूचना दी थी कि बैंक में चोरी हो गई है। बैंक से कंप्यूटर एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए थे। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चोर राजेश को गिरफ्तार कर बैंक का सारा सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है। -रामनिवास, थाना प्रभारी, जुलाना