{"_id":"5918af9f4f1c1baf14850a6f","slug":"jind-shop-broken-case-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईगराह में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर की तोड़फोड़, 28 के खिलाफ केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईगराह में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर की तोड़फोड़, 28 के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Mon, 15 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
police demo pic
- फोटो : police demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ईगराह में खुले शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने कारिंदे की पिटाई करठेके के अंदर रखी शराब की बोतलों को तोड़ दिया। शराब ठेकेदार ने ग्रामीणों पर लगभग 2500 हजार शराब की बोतल तोड़ने और साढ़े 12 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर 28 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव ईगराह का शराब ठेका शामलो कलां निवासी राजपाल के नाम पर अलॉट है। शराब ठेका गांव के निकट ही खुला है। ग्रामीण ठेके को वहां से हटाने के लिए 12 मई को शराब ठेके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेके के अंदर तोड़फोड़ की और ठेके के खोखे को भी ग्रामीणों ने उलट दिया। शराब ठेकेदार राजपाल ने आरोप लगाया कि उसका करिंदा संदीप ठेके पर बैठा था।
कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से शराब ठेके पर पहुंचे और संदीप की पिटाई कर उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने ठेके के अंदर घुसकर शराब की पेटियों को उठाकर सड़क पर फेंक दिया। इसके कारण उसकी लगभग ढाई हजार शराब की बोतल खराब हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेके के गले में रखी साढ़े 12 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव ईगराह निवासी शीताराम, कृष्ण दत्त, आजाद, मोहनलाल, संदीप, रघबीर, अमरपाल, सतबीर, ईश्वर, नरेश, लीला, मनोज, दलशेर, नवनीत, रणबीर, मनदीप, प्रेम, प्रवीन, कविता, ओमी, पूनम, सरोज, संतोष, मायापति, संतोष, शीला, बिमला, रोशनी को नामजद करके जांच शुरू कर दी।