{"_id":"5884fc4b4f1c1b701bf00bdc","slug":"jind-police-armar-contable-suspend-investication-start-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मर हवलदार निलंबित, कोथ प्रभारी की विभागीय जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मर हवलदार निलंबित, कोथ प्रभारी की विभागीय जांच
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में स्कूली बच्चों से हथियर उठवाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी शशांक आनंद ने आर्मर हवलदार रामकुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं हवलदार रामकुमार के साथ कोथ इंचार्ज एएसआई सतीश की विभागीय जांच होगी। इसी मामले में लाइन अफसर देवीचंद से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में डीजीपी डॉ. केपी सिंह आए थे। यहां पुलिस ने 29 जनवरी से शुरू हो रहे जाट आरक्षण आंदोलन से निपटने के लिए अपनी तैयारियों का भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान काफी हथियार और कई प्रकार विस्फोटक और आंसूगैस के गोले व अन्य हथियार, जिसमें मिर्ची बम भी शामिल थे। डीजीपी के जाने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने ये सभी हथियार मैदान से उठाकर कोथ तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चों को लगा दिया। यह मामला सामने आने के बाद एसएसपी शशांक आनंद ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। इसमें कई ऐसे हथियार भी रहे हैं, जो जरा सी लापरवाही से ही बच्चों के लिए खतरा बन सकते थे।
इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसमें आर्मर हवलदार रामकुमार को निलंबित किया गया है। कोथ प्रभारी एएसआई सतीश व रामकुमार की विभागीय जांच शुरू की गई है और लाइन अफसर से मामले का जवाब मांगा गया है। -शशांक आनंद, एसएसपी
विज्ञापन