फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, je, beaten, np chairman, harayana

नक्शा पास न करने पर चेयरपर्सन के पति और पार्षद ने नप जेई को पीटा

Wed, 22 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 22 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
jind,  je, beaten, np chairman,    harayana
सिर पर लगी चोट दिखाते जेई पंकज कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


नगर परिषद के जेई पंकज कुमार ने नगर परिषद चेयरपर्सन के पति, भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी और वार्ड 26 से पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर दिन भर नगर परिषद का माहौल गर्म रहा। दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। यह मामला दिन भर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई, लेकिन शहर थाना प्रभारी नरसिंह इस प्रकार की शिकायत से मना कर रहे हैं।

पुलिस और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान को दी शिकायत में जेई पंकज कुमार ने कहा कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। यहां पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी उनके पास आया और कहा कि उन्हें प्रधान जी बाहर बुला रहे हैं। जेई के अनुसार जब वह बाहर गया तो यहां चेयरपर्सन नहीं, उसके पति जवाहर सैनी बैठे थे। उन्होंने दो नक्शे देते हुए उन्हें पास करने को कहा। जेई पंकज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने नक्शे की जांच कर हस्ताक्षर करने की बात कही। इस पर जवाहर सैनी भड़क गए और उन्हें जाति सूचक गालियां दी। आरोप है कि जवाहर सैनी ने उसको स्वेटर पकड़ कर खींच लिया। धक्का देते हुए कहा कि उन्हें गली की सफाई में लगा देंगे। इसकी शिकायत करने के लिए जब वे कार्यकारी अधिकारी के कमरे में गए तो यहां दोनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



अवैध कॉलोनी के हैं नक्शे
अपनी शिकायत में जेई ने कहा कि जिन कॉलोनियों के नक्शे हैं। इनको वैद्य कॉलोनी बनाकर पास करने करने के लिए उन पर दबाव डाला गया। ऐसे में उन्होंने थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपरिषद की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल जेई की शिकायत ने उठा दिया है। हालांकि वैध कॉलोनियों में नक्शा पास कराया जाता है, लेकिन यदि कुछ लोग अपने प्रभाव का प्रयोग कर अवैध कॉलोनियों में नक्सा पास करवा रहे हैं, तो यह गंभीर माला है।

चला मीटिंगों का दौर
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह चेयरपर्सन के समर्थन और विपक्ष के पार्षद भी पहुंचे और अलग-अलग मीटिंग की। विरोधी पक्ष के पार्षदों ने पूर्व चेयर पर्सन सुदेश देवी के नेतृत्व में मीटिंग कर घटना की निंदा दी। वहीं पार्षद प्रवीण बेनीवाल ने कहा कि यह सब नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी की दखल अंदाजी अधिक रहती है। इस पर प्रशासन को नियंत्रण करना चाहिए।

माफी मांगी, हुआ समझौता
पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी और चेयरपर्सन के पति जवाहर सैनी ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जाति सूचक गालियां दी। इसकी शिकायत मैंने पुलिस और कार्यकारी अधिकारी को दी। इसके बाद कर्मचारियों की यूनियन और दोनों आरोपियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन देते हुए माफी मांगी है। इसके बाद समझौता हो गया है। -पंकज कुमार, जेई

जनता के किसी काम को लेकर किसी अधिकारी के साथ तकरार हो जाती है। मेरा जेई पंकज से व्यक्ति कोई गिला सिकवा नहीं है। यह बात सोमवार को भी हो गई थी। कुछ लोगों ने उन्हें उकसाया। मंगलवार को फिर से समझौता हो गया। -हरेंद्र उर्फ काला सैनी, पार्षद वार्ड नंबर 26


दी थी शिकायत
मुझे मंगलवार दोपहर के समय जेई पंजक कुमार ने मारपीट और गाली देने की शिकायत दी थी। इस पर दोनों पक्षों को कुछ समय दिया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसकी सूचना पुलिस को भी भेज दी गई है। नक्शों को जांच के बाद ही स्वीकृति दी जाती है। कोई भी फर्जी नक्शा पास नहीं किया गया है।  -डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed