फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, fraud, sell shop, 1 coror, harayana

दुकान बेचने का झांसा देकर हड़पे एक करोड़

Mon, 10 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 10 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाला चौक पर दुकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसकी पिटाई कर और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोगेंद्र नगर निवासी रामदिया ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक साल पहले पटियाला चौक पर स्थित गांव रामराये खेड़ा निवासी दलबीर की दुकान को एक करोड़ रुपये में खरीदी थी। दुकान की खरीद के समय उसने एक करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर दिया। पूरी पेमेंट का एग्रीमेंट भी करवा दिया और दुकान की बाद में रजिस्टरी करवाने की बात कही।

इस पर वह उनके झांसे में आ गया। जब वह लगभग एक साल बाद दुकान की रजिस्टरी करवाने के लिए आरोपी दलबीर के पास गया तो आनाकानी करता रहा। बाद में पता चला कि दलबीर ने दुकान किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी और उसके नाम ही रजिस्टरी करवा दी। उसने आरोप लगाया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपी दलबीर की पत्नी सीमा भी शामिल है। जब उसने दलबीर से पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसके जातिसूचक गालियां दी।
विज्ञापन


बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने सीएम विडों में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रामदिया की शिकायत पर गांव रामरायेखेड़ा निवासी दलबीर, उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed