{"_id":"57d6f4dd4f1c1b193bd47afd","slug":"jind-harayana-crime-news-dowery-case-seven-person-case-file-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना निवासी मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रोहतक जिले के गद्दीखेड़ी गांव में हुई थी।
शादी में उसके पिता बलवान ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। मंजू की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के शेर सिंह, नसीब, रामचंद्र, रमेश, जयभगवान, माने और रेखा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन