फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, ex sarpanch, fraud, arrest, harayana

धांधली करने का आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 11 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव बनियाखेड़ा में विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में धांधली करने के आरोपी पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिल्लूखेड़ा के बीडीपीओ धर्मबीर ने चार नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2015 में गांव बनियाखेड़ा में तत्कालीन सरपंच अजीत की देखरेख में विकास कार्य करवाए गए थे। इसमें निर्माण कार्य भी शामिल था। इसके लिए सीमेंट, बजरी, रेती सहित अन्य निर्माण सामग्री को मंगवाया गया था। निर्माण कार्य में सामग्री प्रयोग होने के बाद काफी मात्रा में सामग्री बच गई थी।


इसकी कीमत चार लाख से ज्यादा थी। नियमानुसार बची हुई सामग्री को विभाग के पास जमा करवाना था। पंचायत विभाग के बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी तत्कालीन सरपंच अजीत ने समान को वापस नहीं जमा करवाया और न ही सामग्री की राशि जमा करवाई। बीडीपीओ धर्मबीर की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच अजीत के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed