{"_id":"584d964c4f1c1b743a2c3aaf","slug":"jind-ex-sarpanch-fraud-arrest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली करने का आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धांधली करने का आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बनियाखेड़ा में विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में धांधली करने के आरोपी पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिल्लूखेड़ा के बीडीपीओ धर्मबीर ने चार नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2015 में गांव बनियाखेड़ा में तत्कालीन सरपंच अजीत की देखरेख में विकास कार्य करवाए गए थे। इसमें निर्माण कार्य भी शामिल था। इसके लिए सीमेंट, बजरी, रेती सहित अन्य निर्माण सामग्री को मंगवाया गया था। निर्माण कार्य में सामग्री प्रयोग होने के बाद काफी मात्रा में सामग्री बच गई थी।
इसकी कीमत चार लाख से ज्यादा थी। नियमानुसार बची हुई सामग्री को विभाग के पास जमा करवाना था। पंचायत विभाग के बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी तत्कालीन सरपंच अजीत ने समान को वापस नहीं जमा करवाया और न ही सामग्री की राशि जमा करवाई। बीडीपीओ धर्मबीर की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच अजीत के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया।