फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, dead body found, baby, jind, police, harayana

संडील गांव में मिला कन्या भ्रूण

Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
jind, dead body found, baby, jind, police,  harayana
नागरिक अस्पताल में लाया गया भ्रूण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संडील में रविवार को कन्या भ्रूण मिला, जिससे प्रशासन के पूरे अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। गांव के बिटोड़ों में मिले भ्रूण से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। अब सोमवार को पीजीआई रोहतक में भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने चौकीदार सुरेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकीदार सुरेश ने पुलिस को बताया कि गांव के बिटोड़ों में गांव की एक महिला गोबर डालने गई तो उसे वहां पर भ्रूण मिला।
विज्ञापन


इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार भ्रूण को उपलों के अवशेषों में छुपा रखा था। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रसव किसी प्रशिक्षित द्वारा करवाया गया है। यह करीब छह-सात महीने का भ्रूण है। फिलहाल इस घटना ने प्रशासन के तमाम दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन


होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों अनुसार संबंधित आशा वर्कर के पास व आंगनबाड़ी में हर गर्भवती महिला का रिकार्ड होता है। नियमानुसार आशावर्कर को गर्भवती महिला को प्रसव तक संभालना होता है। ऐसे में जिस महिला का प्रसव करवाया गया है, उसका रिकार्ड मिला तो जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संडील गांव में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला है कि भ्रूण कन्या का है। ऐसे में यह गंभीर मामला बनता है। इसके लिए पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।- राजेंद्र सिंह, अलेवा थाना प्रभारी


करेंगे पूरी जांच
यह बहुत ही गंभीर मामला है और स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर कोई कमी नहीं छोड़ेगा। इसकी पूरी जांच होगी।  दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed