फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI student, firing, railway filling, in the form, jind news

रेलवे के फार्म भरने आए आईटीआई के छात्र पर फायरिंग

Mon, 30 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ITI student, firing, railway filling, in the form, jind news
firing
हिंदू कन्या महाविद्यालय के निकट रेलवे के फार्म भरने के लिए आए आईटीआई के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला करके फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले मेें सात युवकों को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गांव खोखरी निवासी रोहित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह हिंदू कन्या महाविद्यालय के निकट रेलवे में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए आया हुआ था। जब वह फार्म पर लगाने के लिए फोटों बनवाकर दुकान से निकाला तो इसी दौरान उसके साथ रंजिश रख रहे गांव दालमवाला निवासी प्रेमी, अनिल, मोनू, शमशेर गांव खरकरामजी निवासी नवीन, गांव लुदाना निवासी कृष्ण अपने दो अन्य साथियों के साथ आए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान युवक प्रेमी व नवीन ने अपने पास मौजूद असलाह से उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान गोली उसके मुंह को छूते हुए निकल गई। बाद में आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने युवक रोहित की शिकायत पर गांव दालमवाला निवासी प्रेमी, अनिल, मोनू, शमशेर गांव खरकरामजी निवासी नवीन, गांव लुदाना निवासी कृष्ण सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed