फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, Plant, accountant's assistant, stolen the cash, 10 lakh, jind

प्लांट के सहायक लेखाकार ने चोरी की थी नकदी

Sat, 18 Feb 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 18 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime, Plant, accountant's assistant, stolen the cash, 10 lakh, jind
नकदी के साथ पकड़ा गया आरोपी सहायक लेखाकार। - फोटो : jind
लक्ष्य मिल्क प्लांट से दस लाख रुपये चोरी होने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। राशि को मिल्क प्लांट के सहायक लेखाकार ने ही योजनाबद्ध तरीके से रात को चोरी किया था। पुलिस जांच में सामने आने के बाद आरोपी सहायक लेखाकार को पुलिस ने काबू कर लिया और चोरी की गई राशि को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर बरामद की जाएगी। पकड़ा गया आरोपी करनैल सिंह गांव चौसाला, कैथल का रहने वाला है और तीन साल से प्लांट में ही सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


लक्ष्य मिल्क प्लांट मैनेजर सतबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 फरवरी की रात को प्लांट के प्रोडेक्ट बिक्री से आई राशि मिल्क प्लांट के कैश रुम में रखी हुई थी। कैश रुम के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए है। रात को कैश रूम की अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखी लगभग साढ़े 18 लाख रुपये की नकदी में से दस लाख सात हजार 500 रुपये चोरी हो गए। जब सुबह मिल्क प्लांट में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने आकर देखा तो कैश रुम का ताला टूटा हुआ था और नकदी गायब मिली। कैश रूम के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब मिली। ुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसएसपी शशांक आनंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईए टीम को सौंपी। पुलिस ने शुरुआत में प्लांट के अंदर लगे कर्मचारियों को ही जांच के दायरे में लिया। पुलिस ने जांच की गई कि उस दिन कौन-कौन लोग ड्यूटी पर मौजूद थे और कौन किसी टाइम पर निकाला उसकी पूरी जांच की गई। पुलिस जांच में पुलिस को सहायक लेखाकार करनैल सिंह पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कैश रूम से नकदी चोरी की बात स्वीकर कर ली। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी होने के बावजूद पहुंचा था कार्यालय
पुलिस जांच के दौरान प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन होता है और कुछ कर्मचारियों की इस दिन ड्यूटी होती है। उस दिन सहायक लेखाकार करनैल सिंह की भी छुट्टी थी, लेकिन छुट्टी के बावजूद वह कार्यालय में पहुंचा और शाम पांच बजे छुट्टी के बाद साढ़े छह बजे तक कार्यालय में ही मौजूद रहा। जब कार्यालय से लगभग सभी कर्मचारी चले गए तो उसके बाद कैश रूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर हटा दीं और अपने साथ ले गया। इसके बाद कैश रूम का ताला तोड़कर वारदात की।


50 सीसीटीवी कैमरों में से केवल दो की डीवीआर गायब
डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस को कर्मचारियों पर शक उस समय हुआ जब प्लांट के अंदर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन डीवीआर कैश रूम के बाहर व अंदर के कैमरों की गायब थी। इसके बाद पुलिस का शक पक्का हो गया कि प्लांट के ही किसी कर्मचारी ने चोरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed