{"_id":"6416fc8d1dade959600e6543","slug":"balcony-of-roof-fell-during-marriage-ceremony-in-village-khatkad-of-jind-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा: जींद के गांव खटकड़ में हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा: जींद के गांव खटकड़ में हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Sun, 19 Mar 2023 05:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:44 PM IST
सार
जींद में छत्त का छज्जा टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोपहर बाद बारात ढुकाव के लिए आ रही थी तो कुछ महिलाएं मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर नाच रहे थे।
विज्ञापन
छत का छज्जा गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के गांव खटकड़ में रविवार दोपहर बाद बारात ढुकान के दौरान छत्त का छज्जा टूटकर गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव खटकड़ निवासी दिलबाग की भतीजी की रविवार को शादी थी। बारात रोहतक के गांव जसिया से आई हुई थी।
विज्ञापन
छज्जे पर खड़ी थी महिलाएं
दोपहर बाद बारात ढुकाव के लिए आ रही थी तो कुछ महिलाएं मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर नाच रहे बारातियों को देख रही थी, जबकि कुछ महिलाएं मकान के छज्जे पर खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
अचानक छज्जा टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें नीचे खड़े लोगों के अलावा छज्जे पर खड़ी महिलाएं नीचे गिर गई और घायल हो गई। इनमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन