{"_id":"6be4e02345ee75e99f6e03b05ceaa178","slug":"accident-one-died-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पेड़ से टकराई, जीजा की मौत-साला गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी पेड़ से टकराई, जीजा की मौत-साला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राजपुरा भैण के पास कार पेड़ से टकराने से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव राजपुरा भैण निवासी बलकार (34) दिल्ली में अपना व्यवसाय चलाता था। वीरवार अल सुबह वह अपने साले गांव नांदल निवासी दिनेश के साथ कार में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे। गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे खड़े कैंटर को वाहनों की लाइट में देख नहीं पाए।
विज्ञापन
अचानक कैंटर से कार की टक्कर होते देख बलकार ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया। इसमें कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में बलकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी की पीछे की सीट पर बैठा उसका साला दिनेश घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों से सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बलकार के चाचा रामकुमार ने बताया कि रात को वह घर से ठीकठाक निकला था, रास्ते में हादसा हो गया। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।