{"_id":"5bcf7034bdec2269602c4b1c","slug":"81540321332-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताडना से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताडना से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ससुराल वालों द्वारा मांगे जा रहे दहेज से परेशान होकर शर्मा नगर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने महिला के पिता जलालपुर कलां गांव निवासी महावीर की शिकायत पर उसके पति सुरेंद्र और ससुर रतन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला के पिता महावीर ने बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी पांच साल पहले शर्मा नगर में हुई। शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसको लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इससे तंग आकर बेटी ने सोमवार देर शाम भिवानी रोड रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने पूनम के पति सुरेंद्र व ससुर रतन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूनम अपने पीछे एक दो साल का बेटा छोड़ गई है।