फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता नौकरी का दिया झांसा, हड़पे 18 लाख

पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता नौकरी का दिया झांसा, हड़पे 18 लाख

Sat, 10 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता नौकरी का दिया झांसा, हड़पे 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव अमरहेड़ी में एक दंपति को पूर्व मंत्री का भतीजा बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पति को नायब तहसीलदार व पत्नी को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव अमरहेड़ी निवासी हेमंत ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2011 में वह दिल्ली के कमला नगर में एक कोचिंग सेंटर पर इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करता था। उसके बैच में अजीत नगर ईस्ट दिल्ली निवासी तन्नू शर्मा भी पढ़ती थी। तन्नू ने अपनी अच्छी राजनीतिक पहचान दिखाकर उसे प्रभावित कर लिया। तन्नू ने बताया कि वह उसको नायब तहसीलदार लगवा देगी। उसने विवेक नाम के युवक से संपर्क कराया और बताया कि विवेक तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश का भतीजा है। इससे वह झांसे में आ गया। इसके बाद विवेक व तन्नू से फोन पर बातचीत होती रही। विवेक ने बताया कि वह उसके नायब तहसीलदार व उसकी पत्नी स्नेहा को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर लगवा देगा। इसके बाद विवेक ने दिल्ली के ओमप्रकाश नाम के एक व्यक्ति का खाता दिया और उसम पैसे डलवा लिए। राशि ज्यादा होने के कारण आरोपी विवेक ने लगभग छह-सात खाते दिए। इसमें उसने अलग-अलग तिथि में कुल 18 लाख रुपये की राशि डलवा दी। लेकिन बाद में कोई नौकरी नहीं लगवाई। जब उसने पैसे वापस मांगे तो वह भी नहीं लौटाए। आरोपियों के साथ हुई बातचीत के रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर अजीत नगर ईस्ट दिल्ली निवासी तन्नू शर्मा, दिल्ली निवासी विवेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता नौकरी का दिया झांसा, हड़पे 18 लाख
पति को नायब तहसीलदार व पत्नी को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर लगवाने का दिया झांसा
पुलिस ने एक युवती सहित दो के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed