{"_id":"5a7b480c4f1c1b8c268b8fc5","slug":"61518028812-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से गर्भपात करने वाले गिरोह का स्वास्थ्य विभाग ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रुप से गर्भपात करने वाले गिरोह का स्वास्थ्य विभाग ने किया पर्दाफाश
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध रुप से गर्भपात करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में विभाग ने गर्भपात के दौरान प्रयोग किए गए हथियार व भ्रूण को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि दो फरवरी को कहसून निवासी एक महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां चिकित्सकों को जानकारी दी गई कि महिला गिर गई और उसे चोट लग गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक से मिली रिपोर्ट में पाया गया कि महिला का गर्भ गिराया गया है, इस कारण इसकी हालत खराब हुई। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदायल के नेतृत्व में टीम गठित करके मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी जांच में पाया कि इस मामले में होशियारपुरा निवासी अमित पूरे मामले का सरगना है। वह कुछ लोगों के साथ मिलकर यह कार्य करता है और अवैध रुप से महिलाओं का गर्भपात करवाता है। इसके लिए वह 15 से 20 हजार रुपये प्रति ग्राहक लेता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात में प्रयोग किए गए सामान व भ्रूण को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने अमित के साथ-साथ एक एएनएम पूजा, उसके पति एमपीएचडब्ल्यू सुमित, ढांडा क्लीनिक के फर्जी चिकित्सक साहब सिंह व महिला के देवर कहसून निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया है।