{"_id":"6a99e17bd592b66f4b0aa0fe","slug":"accused-arrested-for-a-life-threatening-attack-on-his-father-with-a-banka-lucknow-news-c-13-lko1070-1903394-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिता पर बांके से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिता पर बांके से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर पुलिस ने पिता पर बांके से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बेटे नीरज रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल बांका भी बरामद किया है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, पिपरसंड के मवई चौराहा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 11 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार उनके ससुर संतलाल की पैसों को लेकर बेटे नीरज रावत से कहासुनी हो गई थी। नीरज ने जान से मारने की नीयत से अपने पिता संतलाल की गर्दन और कंधे पर बांके से हमला कर दिया था। इस मामले में सरोजनीनगर थाने में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी नीरज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नीरज रावत को गिरफ्तार कर लिया।