{"_id":"6a99e1656961901384089ba7","slug":"catering-worker-commits-suicide-due-to-financial-distress-lucknow-news-c-13-lko1070-1903162-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान कैटरिंग कारीगर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान कैटरिंग कारीगर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी इलाके में रहने वाले कैटरिंग कारीगर रईस अहमद (51) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली कि दुर्गागंज रेलवे लाइन पर पोल संख्या 1086/11-13 के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान नगर पंचायत के वार्ड वलीनगर निवासी रईस अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटे उस्मान ने शव की पहचान की।
उस्मान ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसका भाई सामिर बाग में आम तोड़ने गया था और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रीढ़ की हड्डी टूटने से वह चलने-फिरने में असमर्थ है। बेटे के इलाज और परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर रईस अहमद काफी परेशान रहते थे। परिजनों ने इन्हीं परेशानियों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है।