{"_id":"6a99e15e143c01ab1900ec91","slug":"two-women-arrested-for-stealing-an-elderly-womans-chain-lucknow-news-c-13-lko1096-1903293-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वृद्धा की चेन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वृद्धा की चेन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजीपुरम। अलीगंज के पुरनिया निवासी मीना की चेन चोरी करने के आरोप में ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे मूसाबाग के खंडहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बाराबंकी के देवा निवासी रीमा और चंचल के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी महिलाओं के पास से चेन बेचकर मिले 5,450 रुपये बरामद किए गए हैं। पीड़िता ने बुधवार सुबह थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, 28 अगस्त को दोपहर करीब 11 बजे वह बेटे अनूप राजपूत के साथ रूमी गेट से ई रिक्शा में बैठकर दुबग्गा की ओर जा रही थीं। बालागंज चौराहे के पास आरोपी महिलाएं भी उसी ई रिक्शा में आकर बैठ गईं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने उनके गले से चेन चोरी कर ली। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने चोरी की चेन 10 हजार रुपये में बेची थी। दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले से मड़ियांव थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।