फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में ड्रग कारोबार वीडियो वायरल

शहर में ड्रग कारोबार वीडियो वायरल

Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में ड्रग कारोबार वीडियो वायरल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के एक युवक ने सोशल साइट फेसबुक पर एक वीडियो डालकर सरेआम हो रहे ड्रग के कारोबार से पर्दा उठाया है। इसमें युवक एक दवाइयों की दुकान से एक दवा खरीदता है, जो प्रदेश मेें प्रतिबंधित है। इस दवा का प्रयोग कुछ समय पहले तक लोग नशे के तौर पर करते रहे हैं। युवक ने अपने फेसबुक वॉल पर दुकान के बारे में सबकुछ लिखा और दुकानदार से प्रतिबंधित ड्रग लेते हुए वीडियो बनाया है। गौरतलब है कि यह युवक सुनील कपूर इससे पहले भी व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखाते हुए वीडियो वायरल कर चुका है। युवक का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे शहर में यह सब चल रहा है। बहरहाल जो वीडियो फेसबुक पर डाला गया है, वह शिव चौक के पास की एक दवा की दुकान का है।


62 रुपये मूल्य, 200 में बिक रही
वीडियो वायरल करने वाले युवक का दावा है कि इस प्रतिबंधित दवा पर अंकित मूल्य 62.00 रुपये है, जबकि इसे 200 रुपये में बेचा जा रहा है।

करेंगे कार्रवाई
मामला संज्ञान में नहीं है। इस वीडियो को देखा जाएगा और इसके बाद विभाग इस पर कार्रवाई करेगा। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक ऐसी दवा बेचता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन

शहर में ड्रग कारोबार वीडियो वायरल
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर युवक ने अपलोड की वीडियो
सिविल सर्जन बोले संज्ञान में नहीं मामला, करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed