{"_id":"5c8bf1a1bdec22143f7573c3","slug":"51552675233-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑयल मिल से लाखों रुपये कीमत का सरसों का तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑयल मिल से लाखों रुपये कीमत का सरसों का तेल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑयल मिल से दस क्विंटल सरसों का तेल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय नेताजी कॉलोनी स्थित ऑयल मिल से रात को अज्ञात लोग दस क्विंटल सरसों का तेल चोरी कर ले गए। तेल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मिल मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसने नेताजी कॉलोनी में यश इंटरप्राइजेज के नाम से ऑयल मिल खोली हुई है। वह सरसों का तेल निकालता है। पिछले काफी दिनों से उसने सरसों का तेल इकट्ठा किया हुआ था। वीरवार रात को वह मिल को बंद करके घर गया था। सुबह जब मिल आया तो देखा कि मिल के ताले टूट हुए थे तथा दस क्विंटल सरसों का तेल गायब था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।